Bigg Boss 18: Shrutika’s band will play :- रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में टाइम गॉड बने विवियन डीसेना की आज अग्नि परीक्षा होगी। उन्हें बिग बॉस एक बड़ा फैसला लेने के लिए कहेंगे। उन्हें किन्हीं दो सदस्यों को जेल भेजना है। क्या वो टाइम गॉड बनने के बाद सही फैसला ले पाएंगे या फिर घर में उनके रिश्ते बिगड़ेंगे।
- विवियन ने श्रुतिका अर्जुन की खूब लगाई क्लास
- ‘बिग बॉस 18’ में टाइम गॉड बने विवियन डीसेना लेंगे बड़ा फैसला
- क्या इस फैसले के कारण विवियन के घर में बिगड़ेंगे सबसे रिश्ते?
Bigg Boss 18: Shrutika’s band will play :- रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में वीकेंड का वार में नायरा बनर्जी के बेघर होने के बाद से लेकर अब तक चार दिनों में काफी कुछ हुआ है। सोमवार को घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें 8 सदस्य नॉमिनेट हुए। बीते एपिसोड में करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच ‘टाइम गॉड’ बनने के लिए घमासान हुआ। अब विवियन टाइम गॉड बन गए हैं और गुरुवार को उन्हें घर में एक बड़ा फैसला लेना होगा।
Bigg Boss 18: Shrutika’s band will play :- प्रोमो में दिखाया गया है कि टाइम गॉड बनने के बाद विवियन डीसेना ने घरवालों को काम बांट दिए हैं और वो सबसे सख्ती से उनकी ड्यूटी भी करवा रहे हैं। किचन एरिया में गंदगी देखने के बाद वो श्रुतिका अर्जुन संग खूब बहस करते हैं। इस दौरान श्रुतिका भी उन्हें काफी कुछ कहेंगी।
विवियन को लेना होगा बड़ा फैसला
Bigg Boss 18: Shrutika’s band will play :- इसके अलावा विवियन को एक बड़ा फैसला भी लेना होगा। अभी तक घर में तजिंदर सिंह बग्गा और अरफीन खान की वाइफ सारा जेल के अंदर बंद है। जेल में बंद होने वाले सदस्यों को पावर भी मिलती है। घरवालों को राशन देने का काम उनका ही होता है। ऐसे में घरवाले सोच-समझकर ही उन सदस्यों को चुन रहे हैं, जो जेल के अंदर जाकर सही से सभी को खाना दें।
चाहत पांडे और रजत दलाल जाएंगे जेल?
Bigg Boss 18: Shrutika’s band will play :- विवियन 31 अक्टूबर को यही बड़ा फैसला लेंगे। उन्हें किन्हीं दो लोगों को चुनना है। वो बारी-बारी से सबसे पूछेंगे कि कौन जेल की सजा का ज्यादा हकदार है। ज्यादातर रजत दलाल और चाहत पांडे के नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि विवियन क्या निर्णय लेंगे।
वीकेंड का वार शुक्रवार को
Bigg Boss 18: Shrutika’s band will play :- इस हफ्ते वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को नहीं, बल्कि शुक्रवार और शनिवार को आएगा। दिवाली के मौके पर घर में टाइगर श्रॉफ आएंगे। इसके अलावा होस्ट सलमान खान घरवालों की क्लास लगाएंगे।