Election

झारखंड चुनाव 2024: भाजपा का संकल्प अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान, जानें क्या है?

Share:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Jharkhand Election BJP’s resolution in 2024 :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में भाजपा का चुनाव घोषणापत्र जारी किया, जिसमें 150 बिंदुओं का संकल्प पत्र शामिल है। उन्होंने घाटशिला, बरकट्ठा और सिमरिया में जनसभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी झारखंड में आगामी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये, 5 लाख युवाओं को रोजगार

गोगो दीदी योजना और युवाओं को रोजगार का वादा

1.81 लाख लोगों ने सुझाव दिया

आदिवासियों पर यूसीसी लागू नहीं होगी

Jharkhand Election BJP’s resolution in 2024 :- रांचीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनाव घोषणापत्र किया। अमित शाह घाटशिला, बरकट्ठा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में तीन जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

गोगो दीदी योजना और युवाओं को रोजगार का वादा

Jharkhand Election BJP’s resolution in 2024 :- अमित शाह ने झारखंड के गठन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा के घोषणापत्र के 25 प्रमुख बिंदुओं का जिक्र किया। आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का निःशुल्क इलाज, गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये की सहायता राशि और झारखंड में पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून बनाने का वादा किया गया।

Jharkhand Election BJP’s resolution in 2024 :- उन्होंने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 150 बिंदुओं वाला संकल्प पत्र जारी किया। इसके अलावा किडनी के मरीजों को फ्री डायलिसिस सुविधा, अग्निवीर जवानों को नौकरी और 2.87 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया गया।

रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये, 5 लाख युवाओं को रोजगार

Jharkhand Election BJP’s resolution in 2024 :- अमित शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी और दिवाली और रक्षाबंधन में एक-एक गैस सिलेंडर निःशुल्क देगी। जबकि 5 साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार देगी। पेपर लीक करने वालों को पकड़ कर सजा दिलाएंगे। महिलाओं के लिए एक रुपये में जमीन रजिस्ट्रेशन की योजना फिर से शुरू की जाएगी।

प्रश्न पत्र लीक मामले में सीबीआईएसआईटी जांच

Jharkhand Election BJP’s resolution in 2024 :- केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में ‘प्रश्न पत्र लीक’ होने के मामले की सीबीआई और एसआईटी जांच होगी। जांच के बाद दोषियों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में सत्ता में आने पर भाजपा ‘सरना धर्म कोड’ के मुद्दे पर विचार-विमर्श करेगी और उचित निर्णय लेगी। झारखंड में उद्योगों, खदानों के कारण विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए आयोग का गठन किया जाएगा।

घुसपैठियों से जमीन वापस लेने के लिए कानून

Jharkhand Election BJP’s resolution in 2024 :- अमित शाह ने कहा कि भाजपा झारखंड में घुसपैठियों से जमीन वापस लेने के लिए कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में जनजातीय आबादी कम हो रही है, जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है। एक-एक घुसपैठिये को चुनकर झारखंड से बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड की ‘माटी, बेटी, रोटी’ की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, जो वर्तमान शासन में गंभीर खतरे में हैं और हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, तुष्टीकरण चरम पर है।

आदिवासियों पर यूसीसी लागू नहीं होगी

Jharkhand Election BJP’s resolution in 2024 :- केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आदिवासियों पर यूसीसी लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार यूसीसी लाएगी, लेकिन इससे आदिवासियों को बाहर रखेंगे। उन्होंने जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा, दुमका में सिद्धो कान्हू, पलामू में नीलांबर-पितांबर, जगन्नाथपुर में पोटो-हो के अलावा राज्य में तेलंगा खड़िया और विनोद बिहारी महतो का स्मारक बनाने की भी घोषणा की।

सीएम हेमंत सोरेन पर अमित शाह ने साधा निशाना

Jharkhand Election BJP’s resolution in 2024 :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए शासन में 2004 से 2014 के बीच केंद्र सरकार की ओर से झारखंड को 84 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी गई, जबकि पीएम मोदी ने दस वर्षों के कार्यकाल में झारखंड को 3.08 लाख करोड़ रुपये की सहयता जारी की। इसके अलावा 81 हजार करोड़ रुपये की सड़क और 65 हजार करोड़ रुपये रेलवे विकास योजनाओं को मंजूरी दी।

झारखंड में सरकार बदलने और भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव

Jharkhand Election BJP’s resolution in 2024 :- अमित शाह ने कहा कि झारखंड का ये चुनाव न केवल सरकार बदलने का चुनाव है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि झारखंड की महान जनता को तय करना है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार चाहिए या विकास के रास्ते पर चलती हुई नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार चाहिए।

युवाओं में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आक्रोश

Jharkhand Election BJP’s resolution in 2024 :- अमित शाह ने कहा कि घुसपैठ कराकर झारखंड की अस्मिता को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या परिंदा भी पर न मार सके ऐसी सरहद की सुरक्षा करने वाली भाजपा सरकार चाहिए। बेरोजगारी और पेपर लीक से त्रस्त युवा आज भाजपा के साथ अपना भविष्य ढूंढ रहे हैं। भ्रष्टाचार से गरीबों के हक का धन अपने चेले-चपाटों में बांटने वाली सरकार की जगह गरीब का कल्याण करने वाली सरकार को झारखंड की जनता ढूंढ रही है, इसलिए भाजपा आज एक चुनावी संकल्प पत्र लेकर आई है। उन्होंने का कि हेमंत सोरेन के खिलाफ युवाओं को आक्रोश है।

Jharkhand Election BJP’s resolution in 2024 :- इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बीजेपी के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय, सांसद सुनील सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

1.81 लाख लोगों ने सुझाव दिया

Jharkhand Election BJP’s resolution in 2024 :- संकल्प पत्र के संबंध में बीजेपी विधायक अनंत ओझा ने बताया कि इसे तैयार करने में राज्य के 1.81 लाख लोगों ने सुझाव दिया। इसके अलावा बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सुझाव दिया।

पीएम मोदी 4 नवंबर को गढ़वाचाईबासा में सभा को संबोधित करेंगे

Jharkhand Election BJP’s resolution in 2024 :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे और दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे।मोदी के दौरे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पांच नवंबर को जमशेदपुर में एक जनसभा करेंगे।