Technology

इस फोल्डबल फोन की दिख सकती है झलक, iPhone Fold का डिजाइन नहीं होगा यूनीक!

Share:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Apple’s first foldable phone is likely to be the iPhone Fold  :- ऐपल के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन ‘iPhone Fold’ के लीक से पता लगा है कि इस फोन का डिजाइन Pixel Fold की तरह हो सकता है और यह बुक के अंदाज में होगा। बाहरी स्क्रीन 5.49 इंच और अंदर की स्क्रीन 7.74 इंच की होने की संभावना है।

Apple’s first foldable phone is likely to be the iPhone Fold  :- Oppo ने हाल ही में नया फोल्डेबल स्मार्टफोन (Find N5) मार्केट में उतारा है। इसके बाद सभी ऐपल ने नए फोल्डेबल फोन का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक ऐपल ने फोल्डेबल स्मार्टफोन सेग्मेंट में एंट्री नहीं की है। बीते कुछ महीनों से iPhone Fold के बारे में जानकारी सामने आ रही है। अब एक नया लीक सामने आया है। इसमें फोन के कुछ मुख्य फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है। लीक में कहा गया है कि iPhone Fold काफी हद तक Pixel Fold की तरह हो सकता है।

Apple’s first foldable phone is likely to be the iPhone Fold  :- Apple का पहला फोल्डेबल फोन बुक के डिजाइन का हो सकता है। सैमसंग ने अपनी नई फोल्ड सीरीज का डिजाइन भी कुछ ऐसा ही कर दिया है। ऐपल की तरफ से एक्सटर्नल स्क्रीन दी जा सकती है। डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि फोन की बाहरी स्क्रीन 5.49 इंच की हो सकती है। टिप्सटर ने इस स्क्रीन की तुलना Oppo Find N से की है। ये स्क्रीन छोटी और काफी फास्ट होगी। फोल्ड के अंदर का डिस्प्ले 7.74 इंच हो सकता है। नया iPhone Fold यूजर्स को iPad जैसा फील दे सकता है।

Apple’s first foldable phone is likely to be the iPhone Fold  :- पोस्ट में कहा गया है कि फोन की बाहरी और अंदर दोनों ही डिस्प्ले कमाल होने वाली है। इससे पहले सामने आई लीक्स में दावा किया गया था कि Apple iPhone Fold में स्क्वायर स्क्रीन भी देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी हमें इसको लेकर थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Oppo की तर्ज पर लाया जा सकता है iPhone Fold

Apple’s first foldable phone is likely to be the iPhone Fold  :- पहले Oppo Find N में 5.49 इंच की बाहरी स्क्रीन दी गई है। जबकि अंदर वाली स्क्रीन 7.1 इंच की थी। जबकि ऑरिजनल पिक्सल फोन में 5.8 इंच की बाहरी स्क्रीन थी। इस फोन के अंदर की स्क्रीन 7.6 इंच की दी गई थी। नए Samsung Galaxy Z Fold 6 में 6.3 इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन मिलने वाली थी। जबकि इसके अंदर वाली स्क्रीन 7.6 इंच की थी। यानी ऐपल की तरफ से भी अगर फोल्ड लाया जाता है तो ऐसी ही स्क्रीन मिल सकती है। हालांकि अभी थोड़े समय तक कंपनी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना चाहिए।