Fact Check: Signs of kidney failure :- किडनी फेल होने के संकेत बॉडी खुद देती है। यह संकेत पेट में दर्द, पैरों में सूजन और हाई बीपी जैसे बेहद सामान्य भी हो सकते हैं। यही दावा यूट्यूब के एक वीडियो में किया गया है। इस दावे को सुनकर विश्वास करना थोड़ा कठिन हो सकता है। इसलिए सजग फैक्ट चेक टीम ने डॉक्टर से बात करके सच समझने की कोशिश की है।
Fact Check: Signs of kidney failure :- खून साफ करने, टॉक्सिन बाहर निकालने और पानी व मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने में किडनी का रोल अहम हो जाता है। इसलिए इसके फेल होने को लेकर शरीर अक्सर संकेत देता है। मगर यह संकेत बेहद मामूली या सामान्य से लगने वाले हो सकते हैं, जैसे पेट में दोनों ओर दर्द, पैरों में सूजन,आंखों में दर्द और हाई बीपी।
Fact Check: Signs of kidney failure :- इंटरनेट के इस दावे के पीछे की सच्चाई जानने के लिए सजग फैक्ट चेक टीम ने डॉक्टर से बात की है। डॉक्टर ने तथ्यात्मक जानकारी के आधार पर इस दावे को परखा है। यह जांच हेल्दी बने रहने में काफी मदद कर सकती है।
कई संकेत जो हैं बेहद मामूली
Fact Check: Signs of kidney failure :- इस वीडियो में किडनी फेल होने से जुड़े कई संकेतों पर बात की गई है। पेट में बाएं और दाएं दर्द होना भी ऐसा ही सामान्य सा लगने वाले लक्षण है। वीडियो में कई दूसरे लक्षणों को भी किडनी फेल होने से जोड़ा गया है। इनकी परत दर परत सच्चाई जानने से पहले नीचे दिया गया वीडियो देखें-
अगर किडनी खराब हो तो
Fact Check: Signs of kidney failure :- दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट में नेफ्रोलॉजी एंड किडनी ट्रांसप्लांट के डायरेक्टर डॉ. राजेश अग्रवाल किडनी को महत्वपूर्ण अंग मानते हैं। टॉक्सिन बाहर करने के साथ यह खून साफ रखती है और हम स्वस्थ रहते हैं। लेकिन महत्वपूर्ण होने के बावजूद इसके फेल होने के लक्षण बेहद आम हो सकते हैं।
कमर या पेट में दर्द
Fact Check: Signs of kidney failure :- डॉक्टर कहते हैं कि किडनी में पथरी या संक्रमण की स्थिति में कमर या पेट के एक तरफ तेज दर्द हो सकता है। हालांकि, सामान्य किडनी फेल में यह दर्द बहुत आम नहीं होता है। असहनीय दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
खुजली और पैरों में सूजन
Fact Check: Signs of kidney failure :- किडनी सही से काम न करे तो शरीर में तरल जमा होने लगता है, जिससे पैरों, टखनों या चेहरे पर सूजन आ सकती है। यह किडनी फेल होने का एक आम लक्षण है। किडनी के सही से काम न करने पर शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिससे त्वचा पर खुजली, रैशेज या ड्रायनेस हो सकती है। यह लक्षण गंभीर किडनी रोगों में हो सकता है।
एनीमिया की वजह
Fact Check: Signs of kidney failure :- किडनी कमजोर होने पर शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम बनने लगती हैं, जिससे एनीमिया या खून की कमी हो सकती है। इसके चलते थकान, कमजोरी या सुस्ती महसूस हो सकती है। बार-बार पेशाब आना या जलन किडनी संक्रमण या पथरी की वजह से हो सकता है, लेकिन यह हमेशा किडनी फेल होने का संकेत नहीं होता है। अगर यह समस्या लंबे समय तक रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है।
ड प्रेशर और किडनी जुड़े हुए
Fact Check: Signs of kidney failure :- किडनी की खराबी से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और हाई ब्लड प्रेशर से भी किडनी को नुकसान हो सकता है। दोनों स्थितियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। हाई ब्लड प्रेशर का असर आंखों पर पड़ सकता है। आंखों में दर्द या भारीपन सीधे तौर पर किडनी फेल होने से संबंधित नहीं है।
निष्कर्ष क्या है
Fact Check: Signs of kidney failure :- डॉक्टर दावे में बताए गए कुछ लक्षणों को सही और कुछ को गलत मानते हैं। इसलिए सजग फैक्ट चेक टीम की जांच में यह वीडियो हाफ ट्रुथ साबित हुआ है। डॉक्टर का कहना है कि सूजन, थकान, हाई ब्लड प्रेशर और त्वचा में खुजली जैसे लक्षण किडनी फेल होने का संकेत हो सकते हैं। वहीं, पेट के एक तरफ दर्द और आंखों में भारीपन सीधे तौर पर इससे नहीं जुड़े हैं। हालांकि इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से परामर्श जरूर लिया जाना चाहिए।
आपकी सजगता हमारी प्रतिबद्धता
Fact Check: Signs of kidney failure :- सच की तुलना में झूठ कई गुना तेजी से फैलता है। फ़ेक न्यूज़, मिसलीडिंग व्हाटसऐप मैसेज, फ़ेक वायरल पोस्ट के प्रति सजग रहना हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज, पोस्ट या कोई लिंक मिलता है, जिस पर आपको संदेह हो तो उसकी पुष्टि के लिए आप हमें भेज सकते हैं। फ़ेक न्यूज़ को जांच करने वाली हमारी एक्सपर्ट्स की टीम पूरी सजगता के साथ जांच कर उसकी सच्चाई से आपको अवगत कराएगी।