Stock Market Update Today :- आज 21 मार्च शुक्रवार को शेयर बाजार में हरियाली छाई रही। बाजार के मुख्य बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हल्की गिरावट के साथ शुरू हुए थे। जिसके बाद धीरे-धीरे रिकवरी होना शुरू हो गई। बीएसई सेंसेक्स 557 अंक बढ़कर 76905 पर क्लोज हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी में बढ़ोतरी देखी गई है। एनएसई निफ्टी 159 अंक चढ़कर 23350 पर बंद हुआ है।
Stock Market Update Today :- आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी शेयर बाजार में रौनक रही। स्टॉक मार्केट के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में हरियाली देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 557 अंक बढ़कर 76,905 पर क्लोज हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी में बढ़ोतरी देखी गई है। एनएसई निफ्टी 159 अंक चढ़कर 23,350 पर बंद हुआ है।
आज के टॉप गैनर और लूजर
Stock Market Update Today :- एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स शुरुआत में हल्की गिरावट के साथ खुले। हालांकि कुछ घंटों के अंदर ही शेयर बाजार ने रिकवरी कर ली। एनएसई निफ्टी में आज हरियाली देखी गई। 50 शेयर वाली एनएसई निफ्टी में sbi life, NTPC, ONGC, बजाज फाइनेंस और BPCL टॉप गैनर बन गए हैं। वहीं trent, महिंद्रा, wipro, hindal Co और इंफोसिस टॉप लूजर बन गए हैं। वहीं टाटा कंपनी का trent टॉप लूजर की लिस्ट में सबसे आगे रहा है।
Stock Market Update Today :- इसके साथ ही आज फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैंक स्टॉक में भी लगभग 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखी गई है। वहीं बीएसई सेंसेक्स में आज रौनक रही। बीएसई सेंसेक्स में Dbrealty, mrpl, apl, tejasnet और rkforge आज के टॉप गैनर बन गए है। वहीं Aurionpro, amber, jsl, teamlease और SCI टॉप लूजर की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
क्यों आई शेयर बाजार के शुरुआत में गिरावट
Stock Market Update Today :- आज आईटी स्टॉक में भी भारी बिकवाली देखी गई है। आज सुबह विदेशी बाजारों से गिरावट के संकेत मिल रहे थे। अमेरिकी बाजार के सभी इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। जिसका असर भारतीय बाजारों में भी देखने को मिला है।
Stock Market Update Today :- वहीं गिफ्ट निफ्टी भी सामान्य बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। जिसके वजह से बाजार की शुरुआती समय में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआत में ही 100 अंक नीचे गिर गए थे। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी में हल्की गिरावट देखी गई थी। हालांकि शेयर बाजार खुलने के कुछ ही घंटों बाद रिकवरी भी हो गई।
कल कैसा रहा शेयर बाजार?
Stock Market Update Today :- इससे पहले कल यानी 20 मार्च को शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखी गई थी। बाजार के मुख्य इंडेक्स पूरे दिन हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। बीएसई सेंसेक्स कल 899.01 अंक चढ़कर 76,348 पर बंद हुए था। वहीं एनएसई निफ्टी में भी रौनक छाई हुई थी। एनएसई निफ्टी 283.05 अंक उछलकर 23,190 पर क्लोज हुआ था।