Election

विजय शंखनाद रैली में PM ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला ‘मोदी 10 साल से इनकी लगाई हुई आग को बुझा रहा |

Share:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

विजय शंखनाद रैली में PM ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला मोदी 10 साल से इनकी लगाई हुई आग को बुझा रहा |

Lok Sabha Election 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान में चुनाव प्रचार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के कोटपूतली में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस के साथ-साथ विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली बीजेपी है जबकि दूसरी तरफ देश को लूटने के मौके तलाशने वाली कांग्रेस पार्टी है।

PM Modi Rally –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के कोटपूतली में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के लोगों से कहा कि यह उत्साह 4 जून का संकेत दे रहा है। राजस्थान के लोग हमेशा देश की मजबूती के लिए खड़े रहे हैं और जयपुर का जलवा तो कुछ दिन पहले जब फ्रांस के राष्ट्रपति यहां आए थे, तब पूरी दुनिया ने देखा।

जमकर बरसे मोदी कांग्रेस और विपक्षी पर

Lok Sabha Election 2024 पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के इस चुनाव में देश की सियासत फिर 2 खेमों में बंटी नजर आ रही है। एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा है, तो दूसरी तरफ देश को लूटने के मौके तलाशने वाली कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस पर हमला बोल पीएम मोदी ने कहा कि आज एक ओर देश को परिवार मानने वाली भाजपा है, तो दूसरी ओर अपने परिवार को देश से बड़ा मानने वाली कांग्रेस है।

कांग्रेस भारत को गाली देने वाली

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज एक ओर दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाली भाजपा है, तो दूसरी ओर विदेश में जाकर भारत को गाली देने वाली कांग्रेस है। ऐसी देशविरोधी, परिवारवादी ताकतों के खिलाफ राजस्थान हमेशा खड़ा रहा है। बता दें कि 2014 में राजस्थान ने BJP को 25 की 25 सीटें दी थी। राजस्थान ने 2019 में भी NDA को 25 की 25 सीटें दी थी। अब 2024 में भी राजस्थान 25 की 25 सीटें देने का फैसला कर चुका है।

Lok Sabha Election 2024  —  4 जून- 400 पार

Lok Sabha Election 2024 पीएम मोदी ने रैली में दावा किया कि 2024 का ये चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। ये चुनाव, विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। पूरा राजस्थान कह रहा है 4 जून – 400 पार! उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है। भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए है। किसानों की समृद्धि के संकल्प का चुनाव है और घर-घर नल से जल पहुंचाने का चुनाव है।

मोदी  आग बुझा रहा

Lok Sabha Election 2024 पीएम मोदी ने कहा कि ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात पर मौन हैं। लेकिन, वो देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर BJP जीती तो देश में आग लग जाएगी। मोदी 10 साल से इनकी लगाई हुई आग को बुझा रहा है।