Anil Kapoor के पिता सुरिंदर कपूर कभी सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर हुआ करते थे। जब वह मुंबई आए थे तब उनके पास न रहने के लिए छत थी और ना ही नौकरी। उस वक्त पृथ्वीराज कपूर यानी राज कपूर के पिता ने उन्हें सहारा दिया था। हाल ही में बोनी कपूर ने बताया कि कैसे उनके पिता को 12-12 जॉब से निकाला गया था।
- अनिल कपूर के पिता को 12 जॉब्स से कर दिया गया था आउट
- राज कपूर ने दिया था अनिल कपूर के परिवार को सहारा
- संघर्ष के दिनों पर छलका बोनी कपूर का दर्द
सुरिंदर कपूर (Surinder Kapoor) सिनेमा जगत के जाने-माने प्रोड्यूसर रहे हैं, लेकिन उन्होंने वैसी कामयाबी हासिल नहीं की जैसे उनके बच्चों बोनी कपूर और अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने की है। हाल ही में, बोनी ने अपने पिता के संघर्ष पर बात की है। सुरिंदर कपूर, पृथ्वीराज कपूर के कजिन हैं। पेशावर में 10-12 नौकरियां खोने के बाद उनके पिता ने प्रोड्यूसर को मुंबई भेज दिया, ताकि वह पृथ्वीराज के साथ काम कर सके। गलाटा प्लस के साथ बातचीत में (Boney Kapoor) ने इस बारे में बात की।
12 जॉब्स से धो बैठे थे हाथ
Boney Kapoor (बोनी कपूर) ने बताया कि आखिर क्यों उनके पिता को नौकरियों से निकाल दिया जाता था। बकौल बोनी,
अनिल का परिवार पृथ्वीराज के आउटहाउस में रहता था
Boney Kapoor कहा जाता था कि सुरिंदर जब मुंबई आए थे तो वह राज कपूर के गैराज में रहते थे। हालांकि, ये झूठ है। बोनी ने बताया कि वह पृथ्वीराज के आउटहाउस में रहा करते थे। बोनी ने आगे कहा-
Boney Kapoor बोनी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मैदान (Maidan) को लेकर चर्चा में हैं। अजय देवगन और प्रियामणि स्टारर फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। इसके अलावा वह अनिल कपूर के साथ मिस्टर इंडिया का सीक्वल और नो एंट्री 2 भी लाने जा रहे हैं।