Entertainment

Bigg Boss 18 LIVE: अविनाश ने कहा- वो बहुत अनहाइजीनिक है चाहत पांडे और रजत दलाल के बीच हुई तीखी बहस,

Share:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bigg Boss 18 Update :- रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में हर दिन रिश्ते बनते और बदलते नजर आते हैं। सोमवार के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। एक तरफ करणवीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन की दोस्ती में दरार आ रही है तो दूसरी तरफ एलिस और ईशा भी एक-दूसरे से बात नहीं करना चाहती हैं।

‘बिग बॉस 18’ में करणवीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन की दोस्ती में आने वाली है दरार

इसके अलावा एलिस कौशिक और ईशा सिंह में भी तकरार होगी

आज के एपिसोड में चाहत पांडे की विवियन और रजत दलाल से भी बहस होगी

Bigg Boss 18 Update :- रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के बीते वीकेंड का वार के एपिसोड में आपने देखा कि कंटेस्टेंट नायरा बनर्जी का इस शो से सफर खत्म हो गया। कुछ टास्क हुए, जिसमें घरवालों ने एक-दूसरे के ऊपर भड़ास निकाली। इसी वजह से सोमवार को कुछ रिश्ते बनते और कई बिगड़ते नजर आएंगे। करणवीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन की दोस्ती में दरार आएगी तो एलिस कौशिक और ईशा सिंह में तकरार होगी। चाहत पांडे भी रजत दलाल और विवियन डीसेना से अलग-अलग मुद्दों पर बहस करती दिखेंगी।

Bigg Boss 18 Update :-  सोमवार यानी 28 अक्टूबर के एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ, आइये आपको पल-पल का अपडेट देते हैं।

अविनाश और शिल्पा का हंसी-मजाक
Bigg Boss 18 Update :- घर में हंसी-मजाक का माहौल है। अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोडकर के बीच अच्छी बातचीत हो रही है। उधर, सना और तजिंदर राशन को लेकर बात कर रहे हैं।

श्रुतिका को है नाराजगी

Bigg Boss 18 Update :- श्रुतिका ने एलिस के सामने बताया कि जब उन्हें रोका-टोका जाता है, गेम के हिसाब से कि यहां पर मत बोलो, यहां मत कूदो, तो उन्हें बुरा लगता है। मालूम हो कि करणवीर से उनकी अच्छी दोस्ती है और उन्होंने ही वीकेंड का वार में श्रुतिका को टोका था, जब वो चुम के साथ बात करने जा रहे थे।

अविनाश ने लगाया चोरी का इल्जाम!

Bigg Boss 18 Update :- अविनाश की कॉफी चोरी हो गई है और वो आकर घरवालों से बोलते हैं। उनका इशारा करणवीर मेहरा की तरफ होता है। पर वो जवाब में बोलते हैं, ‘अगर मेरा सामान किसी ने हाथ लगाया तो वो उसका हाथ उखाड़ देंगे।’

चाहत पांडे और रजत दलाल
Bigg Boss 18 Update :- चाहत रात में रजत को गुड नाइट बोलने आती हैं, लेकिन वो उन्हें अपना तलवा दिखाते हैं। इसके बाद वो उन्हें मारती हैं। लेकिन ये हंसी-मजाक अगले दिन बहस में बदलने वाला है।

चाहत और विवियन में बहस
Bigg Boss 18 Update :- बाथरूम एरिया में कपड़े फैले हुए हैं, जिसे देखने के बाद विवियन उन्हें गीले और गंदे कपड़े उन्हें हटाने के लिए कहते हैं। इसके बाद दोनों के बीच में बहस होने लगती है। चाहत ने कहा, ‘आज मैं इनको धोऊंगी, इसे यहां रहने दो।’ पर विवियन कहते हैं, ‘इसे हटाओ। क्या गंदगी मचा रखी है।’ बाद में करण ने विवियन से कहा, ‘तेरी आवाज ऐसे ही बुलंद है और जब तू उसे कुछ बोलता है तो वो और चुभती है, पर वो गलत कर रही है।’

रजत और चाहत की बहस

Bigg Boss 18 Update :- रजत ने घरवालों के सामने बताया कि चाहत ने उन्हें रात में बहुत जोर से मारा था। इस पर चाहत ने कहा कि उन्होंने उनकी बेइज्जती की थी। बस, इसके बाद दोनों की बहस होने लगती है। चाहत ने कहा, ‘तब हंसी-मजाक चल रहा था, अब मारा मारा बोल रहा है। अगर मुझे लात दिखाओगे तो लात उखाड़ दूंगी।’ फिर चाहत रोने लगती हैं।

अविनाश ने कहा- बहुत अनहाइजीनिक है चाहत

Bigg Boss 18 Update :- अविनाश ने कहा, ‘वो (चाहत) अनहाइजीनिक है। मैंने उसे पकड़ा।’ फिर ईशा ने भी कहा कि एक बार वो गई और उसके जाने के बाद बहुत बुरी हालत थी बाथरूम की।’ अविनाश ने आगे कहा कि वो ठीक से फ्लश नहीं करती है। खैर, जब तक ये बात चल रही थी, चाहत और रजत ने बैठकर अपनी नाराजगी दूर कर ली।

करणवीर और ईशा के बीच सब हो रहा है ठीक?
Bigg Boss 18 Update :- करणवीर मेहरा और ईशा सिंह बैठकर बात करते हैं। ईशा कहती हैं, ‘अविनाश आपको मिट्टी का तेल बोलता है, मुझे वो सही लगता है। मुझे बुरा लगा जो आपने A वाला मैटर उठाया।’ इसके बाद करणवीर बोलते हैं कि वो कोशिश करेंगे कि वो अपनी बातों को क्लियर रखें।

करणवीर से बात करना चाहती हैं श्रुतिका

Bigg Boss 18 Update :- करण से बात करने के लिए श्रुतिका जाती हैं और पूछती हैं कि क्या वो उससे बात कर सकती हैं। इस पर करण कहते हैं, ‘थोड़ी देर में करता हूं।’ इसके बाद किचन एरिया में श्रुतिका और चुम बात करते हैं। चुम उन्हें कहती हैं कि ईगो तेल लेने गया, उससे जबरदस्ती बात करो। फिर वो करणवीर की बोतल छिपा देती हैं, जिसके कारण दोनों में बात होती है। करण के लगातार कहने पर श्रुतिका ने उन्हें सॉरी भी बोला। उसी वक्त बिग बॉस ने भी करणवीर की फिरकी ले ली। उन्होंने कहा कि सॉरी काम नहीं आया, बाहर भी! इसके बाद वो चुम को याद करते हैं और कहते हैं कि श्रुतिका ने उन्हें सिर्फ दिखावे के लिए उन्हें बुलाया है।