Bigg Boss 18 Promo Update :- ‘बिग बॉस 18’ में 4 जनवरी को ‘वीकेंड का वार’ में काम्या पंजाबी होंगी। काम्या ने विवियन को उनके गेम के लिए फटकार लगाई और कहा कि जब इतने साल से बुलाने पर भी शो में नहीं आए, तो इस साल भी नहीं आते। सलमान ने भी विवियन से कहा कि गेम ओवर हो चुका है।
Bigg Boss 18 Promo Update :- ‘बिग बॉस 18’ के फिनाले में बस दो हफ्ते का वक्त रह गया है और कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने आकर उनकी कमियां गिनाकर आंखें खोल दी हैं। कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने उन्हें बताया कि कौन कहां सही जा रहा है और कहां गलत। लेकिन विवियन डीसेना के गेम से जहां फैंस निराश हैं, वहीं काम्या पंजाबी और सलमान खान भी हैरान हैं। दोनों ने मिलकर विवियन को उनके गेम के लिए फटकारा और आइना दिखाने की कोशिश की। हालांकि, यह भी कहा कि अब गेम ओवर हो चुका है। मेकर्स ने इसका प्रोमो रिलीज किया है।
Bigg Boss 18 Promo Update :- काम्या पंजाबी 4 जनवरी को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में बतौर गेस्ट आईं। उन्होंने विवियन को गेम के लिए लताड़ा। काम्या पंजाबी ने विवियन डीसेना के साथ टीवी शो ‘शक्ति: अस्तित्व के अहसास की’ में काम किया था। तभी से दोनों का अच्छा बॉन्ड है।
काम्या बोलीं- इस साल भी शो में नहीं आता, बहुत निराश हूं
Bigg Boss 18 Promo Update :- Bigg Boss 18 के शेयर किए गए प्रोमो में काम्या कह रही हैं, ‘क्या किया विवियन? इतने सालों से बुला रहे थे, नहीं आ रहा था। इस साल भी नहीं आता। विवियन एकदम फुस्स, ठंडा। मैं तुमसे बहुत बहुत ज्यादा निराश हूं।’ विवियन यह सुनकर सिर झुका लेते हैं।
सलमान बोले- होमग्राउंड पर भी हारो तो क्या फायदा
Bigg Boss 18 Promo Update :- फिर सलमान, विवियन से कहते हैं, ‘होम ग्राउंड पर खेल रहे हो और आप होमग्राउंड पर हार रहे हो, फायदा क्या?’ फिर काम्या पंजाबी दोबारा बोलीं, ‘इनके (कलर्स चैनल) शोज में लीड किया है तूने, पर इस घर में नहीं बन पाया लीडर। अब ऐसा लगा कि नूरन आई और डैमेज कंट्रोल किया कि अगर विवियन, अविनाश की बात नहीं सुनता तो कॉन्ट्रिब्यूशन बेहतर होता। ये अच्छा लगा तुम्हें सुनके? तुम क्यों सुनोगे किसी की भी बात।’
सलमान बोले- विवियन, गेम इज ओवर ब्रो
Bigg Boss 18 Promo Update :- सलमान ने काम्या से कहा, ‘विवियन का कॉन्सन्ट्रेशन इस घर में सिर्फ अपनी आवाज पर और अपने लुक पर है। ये कोई कैरेक्टर इस घर में प्ले कर रहे हैं। ये विवियन, विवियन है ही नहीं।’ वह फिर आगे बोले, ‘अगर वो होता, ऐसा होना चाहिए था, वैसा होना चाहिए था। गेम इज ओवर ब्रो। गेम इज ओवर।’
कशिश कपूर हुईं बेघर!
Bigg Boss 18 Promo Update :- वहीं, खबर आ रही है कि कशिश कपूर घर से बेघर हो चुकी हैं। इस हफ्ते ईशा सिंह, श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे।