Entertainment

Bigg Boss 18 Winner: ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने जीती, मिली 50 लाख प्राइज मनी, व‍िव‍ियन फर्स्ट-रनरअप

Share:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Karanvir Mehra won the trophy of ‘Bigg Boss 18’ :- ‘बिग बॉस 18’ के विनर का नाम अनाउंस हो गया है। करण वीर मेहरा ने जीत की ट्रॉफी अपने नाम की है। उन्होंने विवियन डीसेना को पछाड़ते हुए ये सीजन अपने नाम किया है। विवियन फर्स्ट-रनरअप हैं और सेकंड-रनरअप रजत दलाल हैं। अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह पहले ही एविक्ट हो गए थे।

Karanvir Mehra won the trophy of ‘Bigg Boss 18’ :- रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की वो घड़ी आ ही गई, जिसको सभी का तीन महीने से इंतजार था। होस्ट सलमान खान ने इस सीजन के विनर का नाम अनाउंस कर दिया है। इस सीजन की ऑल गोल्ड की ट्रॉफी करण वीर मेहरा ने अपने नाम की है। साथ ही 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। उन्होंने ‘बिग बॉस’ के लाडले विवियन डीसेना को पछाड़ते हुए ये जीत अपने नाम की है। बता दें कि सेकंड रनरअप रजत दलाल हैं।

Karanvir Mehra won the trophy of ‘Bigg Boss 18’ :- Karan Veer Mehra ने ‘बिग बॉस 18’ का सीजन अपने नाम कर लिया है। उन्होंने विवियन डीसेना, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और चुम दरांग को पछाड़ते हुए ये जीत हासिल की है। उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और गोल्ड की चमचमती हुई ट्रॉफी मिली है, जो घर के इंटीरियर से मैच खाती है।

Karanvir Mehra won the trophy of ‘Bigg Boss 18’ :- Bigg Boss 18 के टॉप-6 कंटेस्टेंट विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दरांग और ईशा सिंह थे। फिनाले में सबसे पहले एविक्शन ईशा सिंह का हुआ। इसके बाद चुम दरांग कम वोट मिलने के कारण एविक्ट हो गई। फिर अविनाश मिश्रा बाहर हुए। इसके बाद टॉप-3 में विवियन, करण और रजत दलाल बचे।

रजत दलाल के एविक्शन से सभी हैरान

Karanvir Mehra won the trophy of ‘Bigg Boss 18’ :- इसके बाद सलमान खान ने चौथे एविक्शन का ऐलान किया। उन्होंने रजत दलाल का नाम लिया तो सभी हैरान रह गए। कई एक्स-कंटेस्टेंट्स जो उन्हें सपोर्ट कर रहे थे, उन्हें यकीन नहीं हुआ कि रजत टॉप-2 में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं।

विवियन और करण टॉप-2 फाइनलिस्ट

Karanvir Mehra won the trophy of ‘Bigg Boss 18’ :- करण और विवियन ने टॉप-2 में अपनी जगह बनाई। दोनों एकसाथ घर से बाहर निकले और स्टेज पर आए। इसके बाद सलमान खान ने दोनों का बारी-बारी से हाथ उठाया और फिर आखिरी में करण वीर के नाम का ऐलान किया। विनर बनने के बाद करण की आंखों से आंसू निकल आए।

घर में आए कई मेहमान

Karanvir Mehra won the trophy of ‘Bigg Boss 18’ :- ग्रैंड फिनाले में ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ से अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार और विक्की जैन शो को प्रमोट करने आए थे। इनके बाद जुनैद खान और खुशी कपूर ने अपनी फिल्म ‘लवयापा’ का प्रमोशन किया। जुनैद और खुशी के साथ आमिर खान भी पहुंचे थे। बिग बॉस के 18 सीजन में आमिर पहली बार शो में आए थे। अक्षय कुमार भी शूट करने पहुंचे थे, लेकिन सलमान खान के लेट होने के कारण वो बिना शूट किए ही चले गए। उनकी जगह वीर पहाड़िया ने ‘स्काई फोर्स’ का प्रमोशन किया। आमिर खान और सलमान खान ने सेट पर ढेर सारी मस्ती की।