Election

समिति में 4 राज्यों के सीएम समेत 27 सदस्य बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ अध्यक्ष, निर्मला सीतारमण संयोजक.

Share:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

समिति में 4 राज्यों के सीएम समेत 27 सदस्य बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ अध्यक्ष, निर्मला सीतारमण संयोजक.

Lok Sabha Election 2024  –  भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया। कमेटी में कुल 27 मेंबर हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक होंगी, पीयूष गोयल सह संयोजक बनाए गए हैं।

इसके अलावा कमेटी में चार राज्यों के CM भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय कमेटी का हिस्सा हैं।

कमेटी में अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

28 मार्च को बीजेपी ने 12 राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी का ऐलान किया था
Lok Sabha Election 2024  भारतीय जनता पार्टी ने दो दिन पहले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 10 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों के नाम शामिल हैं। कुल 18 नाम हैं। जिनमें 10 प्रभारी और 8 सह-प्रभारियों के नाम शामिल हैं।

दिल्ली से ओ.पी धनखड़ को प्रभारी बनाया गया है। डॉ. अलका गुर्जर को दिल्ली का सह-प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र का प्रभार सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को सौंपा गया है। साथ ही यहां दो सह-प्रभारी बनाए गए हैं, जिसमें निर्मल कुमार सुराना और जयभान सिंह पवैया के नाम शामिल हैं।

बीजेपी ने मध्यप्रदेश के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 40 नाम वाली इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 7 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा बीजेपी शासित 6 राज्यों के मुख्यमंत्री भी एमपी में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।

Lok Sabha Election 2024  मध्यप्रदेश से सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा जैसे बड़े नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं प्रदेश सरकार के कई मंत्री और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को भी प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है।

खास बात ये है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को भी बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह मिली है।

 

अमरावती से नवनीत राणा, चित्रदुर्ग से गोविंद करजोल को टिकट BJP की सातवीं लिस्ट, 2 नामों का ऐलान:

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में दो राज्यों के दो कैंडिडेट का नाम है। महाराष्ट्र के अमरावती से नवनीत राणा को टिकट दिया गया है। वहीं दूसरा नाम गोविंद करजोल का है, जो कर्नाटक के चित्रदुर्ग से चुनाव लड़ेंगे।

Lok Sabha Election 2024  अमरावती से सांसद नवनीत कौर राणा एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने तेलुगु और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। 2019 में महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। 2014 में उन्होंने राकांपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह निर्दलीय इस सीट से खड़ी हुई थीं।

लोकसभा चुनाव के लिए BJP अब तक 7 लिस्ट में 407 नामों का ऐलान कर चुकी है।