Ramesh Bidhuri Controversial Comment Atishi :- बीजेपी नेता और कालकाजी सीट से पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान सामने आया है। पहले प्रियंका गांधी पर कमेंट को लेकर आलोचना से घिरे बिधूड़ी ने अब दिल्ली की मुख्यमंत्री को लेकर विवादित टिप्पणी की है। जानिए इस बार क्या बोले रमेश बिधूड़ी।
Ramesh Bidhuri Controversial Comment Atishi :- नई दिल्ली: प्रियंका गांधी वाड्रा पर विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी की आलोचना हो रही थी। इसी बीच दिल्ली की सीएम आतिशी को लेकर उनके बिगड़े बोल सामने आए हैं। बीजेपी के पूर्व सांसद और कालकाजी विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि Atishi से सिंह हो गईं, उन्होंने अपना पिता ही बदल लिया। इस दौरान बीजेपी नेता ने अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पर भी निशाना साधा।
दिल्ली की रैली में बिधूड़ी का विवादित कमेंट
Ramesh Bidhuri Controversial Comment Atishi :- दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी का ये विवादित बयान रविवार सुबह सामने आया। दरअसल, रविवार दिन में पीएम मोदी ने दिल्ली में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रोहिणी में एक रैली को संबोधित किया। यहीं पर पीएम मोदी के रैली में आने से पहले अपने संबोधन में रमेश बिधूड़ी ने आतिशी को लेकर विवादित कमेंट किया।
आतिशी मार्लेना ने अपना पिता ही बदल लिया- रमेश बिधूड़ी
Ramesh Bidhuri Controversial Comment Atishi :- कालकाजी सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी का सरनेम बदलने को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि आतिशी पहले मार्लेना थीं, अब सिंह हो गईं। उन्होंने अपना पिता ही बदल लिया। ये इनका चरित्र है। बीजेपी नेता का यह बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आतिशी के साथ-साथ उन्होंने अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पर भी टिप्पणी की।
केजरीवाल और संजय सिंह पर भी किया कमेंट
Ramesh Bidhuri Controversial Comment Atishi :- दिल्ली के रोहिणी में हुई बीजेपी की रैली में रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को बौना दुर्योधन कहा। वहीं आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को टिकट ब्लैकिया तक बोल दिया। हालांकि, उन्होंने जिस तरह से दिल्ली की सीएम आतिशी को लेकर टिप्पणी की उस पर सियासी हंगामा बढ़ने के आसार हैं।
प्रियंका गांधी पर भी किया विवादित कमेंट
Ramesh Bidhuri Controversial Comment Atishi :- आतिशी पर कमेंट से पहले बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी। इस वीडियो में बिधूड़ी कहते सुनाई दिए कि ‘लालू यादव ने वादा किया था बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं। वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।’
बयान पर बढ़ा बवाल तो बैकफुट पर आए बिधूड़ी
Ramesh Bidhuri Controversial Comment Atishi :- प्रियंका गांधी को लेकर की गई इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बीजेपी कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी की जमकर आलोचना की। हंगामा बढ़ने पर पहले तो उन्होंने अपने बयान को लेकर कई तरह के तर्क दिए। हालांकि, बवाल नहीं थमा तो आखिरकार रमेश बिधूड़ी को माफी मांगनी पड़ी।
प्रियंका पर कमेंट को लेकर बिधूड़ी ने जताया खेद
Ramesh Bidhuri Controversial Comment Atishi :- वायरल वीडियो में अपने कथित बयान पर घमासान के बाद बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने सफाई दी। उन्होंने अपनी टिप्पणी को लेकर खेद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मैंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में टिप्पणी की थी। कांग्रेस उस समय भी चुप रही जब लालू यादव उनकी सरकार में मंत्री थे। बिधूड़ी ने आगे कहा कि अगर मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।