Automobile

Mahindra Thar Roxx बनी इंडियन कार ऑफ द ईयर 2025, एमजी विंडसर को ग्रीन कार अवॉर्ड, Aprilia RS 457 मोटरसाइकल कैटिगरी में विनर,

Share:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ICOTY And IMOTY 2025 Winners Full List in 2025 :- इस साल के इंडियन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड पर महिंद्रा थार रॉक्स और इंडियन मोटरसाइकल ऑफ द ईयर अवॉर्ड पर अप्रिलिया आरएस 457 ने कब्जा जमाया। एमजी विंडसर ईवी को ग्रीन कार अवॉर्ड और मर्सिडीज बेंज ई-क्लास एलडब्ल्यूबी को प्रीमियम कार ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

ICOTY And IMOTY 2025 Winners Full List in 2025 :-  ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड शो इंडियन कार ऑफ द ईयर और इंडियन मोटरसाइकल ऑफ द ईयर के इस साल के विनर्ज की घोषणा हो गई है और इसमें महिंद्रा थार रॉक्स और अप्रिलिया आरएस 457 ने बाकी प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। एमजी विंडसर ईवी को ग्रीन कार ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और प्रीमियम कार ऑफ द ईयर 2025 का अवॉर्ड मर्सिडीज बेंज ई-क्लास लॉन्ग व्हीलबेस ने अपने नाम किया। इस अवॉर्ड समारोह का आयोजन जेके टायर हर साल कराती है और यह 20वां एडिशन था। आइए, आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

महिंद्रा थार रॉक्स ने इन कारों को पछाड़ा

ICOTY And IMOTY 2025 Winners Full List in 2025 :-  इंडियन कार ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड की रेस में इस साल एक से बढ़कर एक कारें थीं, जिनमें टाटा कर्व/कर्व ईवी, टाटा पंच ईवी, सिट्रोएन बसॉल्ट, बीवाईडी ईमैक्स7, महिंद्रा थार रॉक्स, मारुति सुजुकी स्विफ्ट, एमडी विंडसर ईवी और मारुति सुजुकी स्विफ्ट जैसी गाड़ियां थीं। महिंद्रा थार रॉक्स ने बाकी कारों को पछाड़ते हुए इंडियन कार ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड अपने नाम किया। दूसरे और तीसरे स्थान पर मारुति सुजुकी की डिजायर और स्विफ्ट जैसी सेडान और हैचबैक रहीं।

अप्रिलिया आरएस 457 ने इन बाइक्स को हराया

ICOTY And IMOTY 2025 Winners Full List in 2025 :-  इंडियन मोटरसाइकल ऑफ द ईयर 2025 खिताब इस साल अप्रिलिया 2025 ने अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकल बजाज फ्रीडम 125 एमजी04 रही और तीसरा स्थान हीरो एक्सट्रीम 125आर ने अपने नाम किया।

एमजी विंडसर ईवी को इंडियन ग्रीन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2025

ICOTY And IMOTY 2025 Winners Full List in 2025 :-  जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी वीइकल विंडसर ईवी को इंडियन ग्रीन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर बीएमडब्ल्यू आई5 और तीसरे स्थान पर बीवाईडी सील रही।

इंडियन प्रीमियम कार अवॉर्ड मर्सिडीज बेंज ई-क्लास ने अपने नाम किया

ICOTY And IMOTY 2025 Winners Full List in 2025 :-  इस साल इंडियन प्रीमियम कार ऑफ द ईयर का खिताब मर्सिडीज बेंज ई-क्लास 2025 लॉन्ग व्हीलबेस ने अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और तीसरे स्थान पर किआ कार्निवल जैसी प्रीमियम कारें रहीं। आपको बता दें कि ICOTY और IMOTY अवॉर्ड विनर चुनने वाले ज्यूरी में हमारे सहयोगी टीओआई ऑटो के एडिटर अर्पित महेंद्र भी रहे।