Sports

IPL 2024 इतिहास में खड़ा किया अपना सबसे बड़ा स्‍कोर , DC vs MI: Delhi Capitals ने अपने ‘होमग्राउंड’ को बनाया स्‍पेशल,

Share:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

IPL 2024 – दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने शनिवार को आईपीएल 2024 के 43वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इतिहास रच दिया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अरुण जेटली स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्‍कोर बनाया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा शाई होप और ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स ने भी तेजतर्रार पारियां खेली।

  1. दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 258 रन का लक्ष्‍य दिया
  2. दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्‍कोर बनाया
  3. दिल्‍ली कैपिटल्‍स की तरफ से जैक फ्रेजर मैकगर्क ने तूफानी पारी खेली

IPL 2024 – आईपीएल का मौजूदा सीजन बड़े-बड़े स्‍कोर के लिए जाना रहा है और शनिवार का मैटनी शो इससे अलग नहीं रहा। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आईपीएल 2024 के 43वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 250 रन का आंकड़ा पार किया। अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले जा रहे मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए।

 

IPL 2024 – दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आईपीएल इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्‍कोर बनाया। यह फ्रेंचाइजी के लिए विशेष भी बना क्‍योंकि टीम ने अपने होमग्राउंड पर स्‍कोर बनाया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स का इससे पहले आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा स्‍कोर 231/4 था, जो उसने 2011 में बनाया था। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी 200 रन का आंकड़ा पार किया था। दिल्‍ली ने तब 224/4 का स्‍कोर बनाया था।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के सबसे बड़े स्‍कोर, आईपीएल इतिहास में

  • 257/4 बनाम मुंबई, दिल्‍ली, 2024*
  • 231/4 बनाम पंजाब, दिल्‍ली, 2011
  • 228/4 बनाम कोलकाता, शारजाह, 2020
  • 224/4 बनाम गुजरात, दिल्‍ली, 2024

·        तूफानी शुरुआत मैकगर्क ने दिलाई

  • IPL 2024 – दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जैक फ्रेजर मैकगर्क ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्‍होंने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक जमा डाला। जैक फ्रेजर की पारी का अंत पीयूष चावला ने किया, जो अपना शतक जमाने से 16 रन से चूक गए। इसके बाद शाई होप (41) और ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स (48*) ने उम्‍दा पारियां खेलकर दिल्‍ली को सबसे बड़े स्‍कोर तक पहुंचाने में मदद की।

·        ऐसा पहली बार हुआ है.

  • आईपीएल इतिहास में 10 बार 250 से ऊपर का स्‍कोर बन चुका है। मौजूदा सीजन में 8वीं बार 250 का स्‍कोर पार हुआ है। खैर, आईपीएल में यह पहला मौका है जब तीन पारियों में लगातार 250 रन का स्‍कोर पार हुआ। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 257/4 का स्‍कोर बनाया। इससे पहले पंजाब किंग्‍स ने 262/2 का स्‍कोर बनाया। इस मैच में केकेआर ने 261/6 का स्‍कोर बनाया था।