Technology

Share Market Update Today: सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार ट्रंप के टैरिफ वॉर का दिखा असर,

Share:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Share Market Update Today :- सेंसेक्स 548.39 अंकों (0.70%) की गिरावट के साथ 77311.80 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 77849.58 के उच्चतम और 77106.89 के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा। इसी तरह निफ्टी 178.35 अंकों (0.76%) की गिरावट के साथ 23381.60 पर बंद हुआ। निफ्टी ने दिन में 23568.60 के उच्चतम और 23316.30 के न्यूनतम स्तर को छुआ। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Share Market Update Today :- भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमिनियम आयात पर नए टैरिफ लगाने का एलान किया है। इसके बाद बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। क्योंकि निवेशकों को ट्रेड वॉर गहराने की आशंका है।

Share Market Update Today :- सेंसेक्स 548.39 अंकों (0.70%) की गिरावट के साथ 77,311.80 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 77,849.58 के उच्चतम और 77,106.89 के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा। इसी तरह, निफ्टी 178.35 अंकों (0.76%) की गिरावट के साथ 23,381.60 पर बंद हुआ। निफ्टी ने दिन में 23,568.60 के उच्चतम और 23,316.30 के न्यूनतम स्तर को छुआ।

लाल निशान में 39 निफ्टी स्टॉक्स

Share Market Update Today :- लगभग सभी सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव देखा गया। इससे प्रमुख सूचकांकों में पूरे सत्र के दौरान गिरावट बनी रही। बाजार में बेयरिश (मंदी) माहौल रहा, क्योंकि 50 निफ्टी शेयरों में से 39 गिरावट के साथ बंद हुए।

गिरावट और बढ़त वाले शेयर

Share Market Update Today :- Trent, Tata Steel और Titan सबसे बड़े नुकसान वाले स्टॉक्स रहे, जिनमें 4.48 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, Kotak Mahindra Bank, Bharti Airtel, Britannia, Tata Consumer Products, और HCL Tech कुछ ऐसे स्टॉक्स रहे, जो 1.74 फीसदी तक की बढ़त के साथ हरे निशान में रहे।

व्यापक बाजारों में भी गिरावट का रुख जारी रहा। Nifty Smallcap100 में 2.12% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, Nifty Midcap100 में 2.11% की गिरावट रही।

इंडिया VIX में उछाल

Share Market Update Today :- बाजार में अस्थिरता (volatility) उच्च स्तर पर बनी रही, क्योंकि इंडिया VIX (जो बाजार की अस्थिरता मापता है) 5.55 अंकों की वृद्धि के साथ 14.45 पर पहुंच गया। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

एक्सपर्ट का क्या कहना है?

Share Market Update Today :- बाजार के जानकारों का कहना है कि नए अमेरिकी टैरिफ के कारण बनी अनिश्चितता आने वाले सत्रों में बाजार में उतार-चढ़ाव बनाए रख सकती है। जब तक ट्रंप की ओर से टैरिफ वॉर नहीं रुकती, तब तक ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बनी रहेगी।

Share Market Update Today :- LKP Securities के रूपक डे ने कहा,”निफ्टी में गिरावट का सिलसिला जारी है, क्योंकि यह दैनिक चार्ट पर लोअर टॉप बना रहा है।” वहीं PL Capital-Prabhudas Lilladher के विक्रम कसट ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्युमिनियम आयात पर नए टैरिफ की घोषणा के बाद, वैश्विक संकेत कमजोर हो गए, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।”

सोने की कीमतों में तेजी

Share Market Update Today :-  इस बीच, सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। MCX पर सोना ₹85,800 प्रति 10 ग्राम से ऊपर चला गया, जबकि वैश्विक बाजारों में यह $2,900 तक पहुंच गया।

Share Market Update Today :- विश्लेषकों का कहना है कि बढ़ते व्यापारिक तनाव और जोखिम से बचने की प्रवृत्ति (Risk-off sentiment) के चलते सोने की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है। अगले कुछ दिनों में सोने की कीमतें 84,000 से 86,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के के दायरे में रहने की संभावना जताई जा रही है।