Stock Market

Stock Market Update Today : सेंसेक्स 1131 अंक उछला; शेयर बाजार तूफानी तेजी के साथ बंद हुआ, ICICI बैंक बना टॉप गैनर.

Share:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Stock Market Update Today :-  आज 18 मार्च मंगलवार को शेयर बाजार में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्टॉक मार्केट के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में हरियाली छाई रही। बीएसई सेंसेक्स 1131 अंक चढ़कर 75301 पर क्लोज हुआ है। वहीं निफ्टी 325 अंक चढ़कर 22834 पर बंद हुआ है। वहीं कल भी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए थे।

Stock Market Update Today :- आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) लगातार हरे निशान पर करते रहें। 30 कंपनी वाली बीएसई सेंसेक्स में 1131 अंक चढ़कर 75,301 पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी में तेजी देखी गई। 50 कंपनी वाली एनएसई निफ्टी 325 अंक बढ़कर 22,834 पर क्लोज हुआ।

ये है आज के टॉप गैनर और लूजर

Stock Market Update Today :-  आज एनएसई निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। एनएसई निफ्टी में ICICI बैंक, Lt, महिंद्रा और श्रीराम फाइनेंस टॉप गैनर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं बजाज फिनसर्व, Techm और भारतीय भारतीय एयरटेल के शेयर आज के टॉप लूजर बन गए हैं। इसके साथ बीएसई सेंसेक्स में Raymond, mastek, triturbine, morepen lab और jyotistruc टॉप गैनर बन गए हैं। वहीं power india, Gensol, aartipharm, aavas और mrpl आज के टॉप लूजर की लिस्ट में शामिल हो गए।

Stock Market Update Today :-  आज सुबह से ही बीएसई सेंसेक्स में power india और Gensol लगभग 5 से 4 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहें।

शेयर बाजार कल कैसा रहा

Stock Market Update Today :-  इससे पहले 17 मार्च को शेयर बाजार हरे निशान पर क्लोज हुआ था। बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में भारी बढ़त दर्ज की गई थी। कल यानी 17 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 341 अंक बढ़कर 74,169 पर क्लोज हुआ था। इसके साथ ही निफ्टी में भी बढ़त दर्ज की गई। एनएसई निफ्टी 115 अंक चढ़कर 22,508 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार क्यों बढ़ रहा है?

Stock Market Update Today :-  शेयर बाजार में आज तेजी के साथ बंद हुए है। बाजार में लगातार हो रही बढ़ोतरी का कारण मजबूत घरेलू आर्थिक आंकड़े माने जा रहे हैं। वहीं हाल ही में जारी खुद्रा मुद्रास्फीति में भी 3.6 फीसदी की गिरावट देखी गई है। जिससे निवेशकों के पास पैसा बढ़ा है। इस वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में GDP बढ़कर 6.2 फीसदी हो गया है। वहीं औद्योगिक उत्पादन (IIP) में भी 5.1 फीसदी की बढ़त देखी गई है।

Stock Market Update Today :-  इसके साथ ही व्यापार घाटे में हो रही कमी ने बाजार में पॉजिटिव प्रभाव डाला है। हालांकि बाजार को अभी भी वैश्विक अनिश्चितताएं प्रभावित कर सकती है। जब से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लगाने की धमकी दी है, तब से वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता देखी जा रही है।

(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, www.sahabshanti.com के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।)