Lifestyle

स्वामी रामदेव खाते हैं 3 सब्जी, सैकड़ों बीमारी की जड़ हैं 2 चीज, 50 साल से नहीं पड़े बीमार, आज भी काले घने बाल,

Share:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Swami Ramdev eats 3 vegetables :- हेल्दी और डिजीज फ्री रहने के लिए सात्विक भोजन लेना चाहिए। इसमें बीमारियों को भगाने की ताकत होती है। स्वामी रामदेव इसे खाकर 50 साल से बीमार नहीं पड़े हैं। उनके खाने में 3 सब्जी जरूर होती हैं और 2 चीजों को वे बिल्कुल नहीं खाते हैं।

Swami Ramdev eats 3 vegetables :- 59 साल की उम्र में स्वामी रामदेव एकदम एकदम फिट हैं और उनके काले घने बाल देखकर सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है। वे दिन में केवल एक बार खाना खाते हैं, जिसमें 3 सब्जी फिक्स रहती हैं। सात्विक डाइट लेने की वजह से उन्हें 50 साल से एक भी बीमारी नहीं हुई। उनका वजन 65 किलो है और हीमोग्लोबिन 17.5, बीपी 70/110 और शुगर लेवल 70-75 के बीच रहता है। उन्होंने अपनी पूरी डाइट, फूड और डेली रुटीन के बारे में सारी जानकारी दी।

Swami Ramdev eats 3 vegetables :- कर्ली टेल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इंसान को 100 साल तक बुढ़ापा महसूस नहीं होना चाहिए और न ही बीमार पड़ना चाहिए। इसके लिए सात्विक भोजन करें और योग का अभ्यास करें। हर किसी को दो योगाभ्यास जरूर करने चाहिए। ये शरीर को अंदर से स्वस्थ और जवान बनाते हैं। बचपन के दिनों में मच्छर काटने की वजह से एक बार उन्हें बुखार आया था और उसके बाद आजतक कभी सर्दी-जुकाम, खांसी, डायरिया या फूड पॉइजनिंग नहीं हुई।

Swami Ramdev eats 3 vegetables :- बाबा रामदेव ने अपनी पूरी दिनचर्या के बारे में बताया। सुबह की शुरुआत कैसे होती है, क्या खाते हैं, खाने में पहले क्या खाते हैं और आखिर में क्या खाते हैं। उन्होंने दो खाद्य पदार्थ नहीं खाने की सलाह दी, जो सैकड़ों बीमारी की वजह बन सकते हैं।
(Photo Credit: Instagram/rajshamani & iStock)

कितने बजे जागते हैं बाबा रामदेव? ऐसे होती है दिन की शुरुआत

Swami Ramdev eats 3 vegetables :- रामदेव तड़के 3 बजे जाग जाते हैं। खाली पेट गर्म पानी पीते हैं और फिर दैनिक कर्म करते हैं। इसके बाद स्नान करके 1 घंटा मेडिटेशन करते हैं और फिर दौड़ लगाकर सीधा लोगों को योगाभ्यास करवाने लगते हैं। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो दिन में केवल एक बार खाना खाते हैं।

कितनी बार करना चाहिए भोजन?

Swami Ramdev eats 3 vegetables :- लोगों के मन में यह सवाल अक्सर आता है कि  how many times should one eat in a day

। ज्यादा बार खाने से कई सारी बीमारियां पकड़ सकती हैं। योग गुरु के मुताबिक दिन में बस 1 बार खाने से शरीर निरोग रहता है। शारीरिक मेहनत ज्यादा करने वाले दो बार भोजन कर सकते हैं। जो लोग 3 बार खाते हैं, उन्हें बीमारी का खतरा होता है और 4 बार खाना तो बहुत खतरनाक है।

क्याक्या खाते हैं योग गुरु?

Swami Ramdev eats 3 vegetables :- दोपहर 11-12 बजे भोजन करते हैं। इसके बाद सीधा शाम को 7 बजे से पहले सिर्फ फल लेते हैं। खाने का 99 प्रतिशत हिस्से में कोई अनाज नहीं होता। डाइट में फल, साग-सब्जी ज्यादा होती है, जिसमें लौकी, तोरी और एक मिक्स्ड वेजिटेबल फिक्स है। उन्हें आलू खाना पसंद नहीं है और 20 साल से अनाज नहीं खाया। अब कभी-कभी मिलेट्स लेते हैं और थोड़े दिन बाद फिर से छोड़ देते हैं।

सही तरीका खाना खाने का

Swami Ramdev eats 3 vegetables :- उन्होंने बताया कि day meal

में सबसे पहले फल, सलाद जैसा कच्चा भोजन खाना चाहिए। इसके बाद साग, सब्जी, अनाज खाएं और सबसे आखिर में थोड़ा मीठा। लेकिन मीठे में चीनी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए मीठे फल, ड्राई फ्रूट, गुड़, शक्कर, अंजीर आदि खा सकते हैं।

दो चीजें बीमारियों की जड़

Swami Ramdev eats 3 vegetables :- रामदेव के मुताबिक चावल और गेहूं खाना जानलेवा हो सकता है। यह कई सारी बीमारियों को दावत देते हैं। कपालभाति और अनुलोम विलोम प्राणायाम बहुत शक्तिशाली योग हैं, हर किसी को इनका अभ्यास करना चाहिए।

रात में 6 फूड खाएं

Swami Ramdev eats 3 vegetables :- रात में उन्होंने मीठा, चाय, कॉफी, दही, छाछ और चॉकलेट खाने से मना किया है। अगर किसी को नींद नहीं आने की समस्या है तो प्याज का सेवन कर सकते हैं। यह उपाय जोरदार नींद ला सकता है।

इन फूड्स को बताया हेल्दी

Swami Ramdev eats 3 vegetables :- खून की कमी के लिए अनार, गाजर, चुकंदर, व्हीटग्रास, एलोवेरा खाना चाहिए। मूली पेट और लिवर के लिए अच्छी होती है। यह पेट के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाती है। सीताफल खाने से कभी एसिडिटी नहीं होगी और कैल्शियम से भरपूर होता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।