Automobile

टाटा मोटर्स और एमजी का जलवा, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री फरवरी में 19 फीसदी बढ़ी, 2-व्हीलर्स की सेल घटी

Share:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Electric Vehicles Sales Report February in  2025 :- बीते फरवरी में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 19 फीसदी बढ़कर 8968 यूनिट हो गई। टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा 3,825 यूनिट बेचीं। इसके बाद जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने 3,270 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में बिक्री 8 फीसदी कम होकर 76,086 यूनिट रही।

Electric Vehicles Sales Report February in 2025 :- फरवरी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री बढ़ी है। इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 19 फीसदी बढ़कर 8,968 यूनिट हो गई। इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा मोटर्स सबसे आगे रही और इसके बाद जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया दूसरे स्थान पर रही। वहीं, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में मामूली रूप से गिरावट हुई है। इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने फरवरी 2025 वीइकल सेल्स रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

फरवरी में 8,968 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं

Electric Vehicles Sales Report February in 2025 :- फरवरी 2025 में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों (EV) की बिक्री बढ़कर 8,968 यूनिट हो गई। यह पिछले साल फरवरी के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल फरवरी में 7,539 इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं। टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा 3,825 इलेक्ट्रिक कार बेचे। इसके बाद जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया दूसरे नंबर पर रही, जिसने 3,270 इलेक्ट्रिक कार बेचे।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री घटी

Electric Vehicles Sales Report February in 2025 :- बीते महीने दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में थोड़ी गिरावट आई है। फरवरी में 76,086 इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक बिके, जो कि फरवरी 2024 की 82745 यूनिट के मुकाबले 8 फीसदी कम है। बजाज ऑटो ने सबसे ज्यादा 21,389 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बेचे। FADA के अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने कहा कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट में 8.05 फीसदी की गिरावट देखी गई। इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। फरवरी में 53,116 इलेक्ट्रिक तिपहिया बिके। यह पिछले साल फरवरी के मुकाबले 5 फीसदी ज्यादा है।

लोगों का ईवी के प्रति आकर्षण बढ़ रहा

Electric Vehicles Sales Report February in 2025 :- फाडा के अध्यक्ष विग्नेश्वर ने कहा कि इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों ने सालाना आधार पर 18.95 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जो बढ़ते कस्टमर अवेयरनेस और पर्सनल वीइकल सेगमेंट में ईवी को अपनाने की प्रवृत्ति दर्शाती है। अब ईवी का मार्केट शेयर 3 फीसदी हो गया है। मतलब लोग अब ईवी के बारे में ज्यादा जानते हैं और खरीदना चाहते हैं, इसलिए ईवी की बाजार में हिस्सेदारी 3 फीसदी हो गई है।

ईवी मार्केट बढ़ रहा है

Electric Vehicles Sales Report February in 2025 :- कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि ईवी बाजार बढ़ रहा है। पैसेंजर और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। दोपहिया ईवी की बिक्री में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन यह फिर भी एक बड़ा बाजार है। टाटा मोटर्स पैसेंजर कार सेगमेंट में और बजाज ऑटो दोपहिया ईवी सेगमेंट में सबसे आगे हैं। यह देखना होगा कि आगे आने वाले महीनों में ईवी बाजार कैसा प्रदर्शन करता है।