Crypto Market

एक महीने में ही बदल गया सीन, रेत की तरह फिसल रही क्रिप्टोकरेंसी की कीमत! जानें किसने किया ज्यादा नुकसान

Share:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Cryptocurrency Market Update Today :-  गुरुवार को क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट आई। पिछले कुछ समय से क्रिप्टोकरेंसी का सीन पूरी तरह बदल गया है। इसकी कीमत लगातार गिर रही है। बात अगर पिछले एक महीने की करें तो बिटकॉइन का रिटर्न लगभग न के बराबर है। वहीं इथेरियम और डॉगकॉइन ने निवेशकों का नुकसान कर दिया है।

सबसे ज्यादा गिरावट डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी में आई है

बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी में गुरुवार को गिरावट आई

पिछले एक महीने में कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमत गिर गई है

Cryptocurrency Market Update Today :-  क्रिप्टोकरेंसी की कीमत फिर से गिरने लगी है। गुरुवार को कई क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट आई। कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमत पिछले एक महीने में काफी गिर गई है। जबकि 5 नवंबर को डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद इसमें काफी तेजी आई थी। डॉगकॉइन की कीमत तो रॉकेट बन गई थी। एक महीने में ही इसने 150 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया था। लेकिन अब पिछले एक महीने में सीन पूरी तरह बदल गया है।

Cryptocurrency Market Update Today :-  आज बिटकॉइन, इथेरियम, डॉगकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट आई। शाम 5 बजे तक बिटकॉइन की कीमत करीब 5 फीसदी तक गिर गई थी। वहीं इथेरियम में 4 फीसदी तक की गिरावट आई। इसके अलावा डॉगकॉइन में 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। डॉगकॉइन को एलन मस्क की फेवरेट क्रिप्टोकरेंसी माना जाता है।

एक महीने में कहां आ गई कीमत?

 Cryptocurrency Market Update Today :-  बिटकॉइन (Bitcoin): 5 नवंबर को इसकी कीमत 5746631 रुपये थी। एक महीने बाद 5 दिसंबर को इसकी कीमत 52 फीसदी बढ़कर 8742984 रुपये हो गई थी। लेकिन पिछले एक महीने में सीन बदल गया है। बिटकॉइन की कीमत अभी (गुरुवार को शाम 5 बजे) 8136919 रुपये थी। पिछले एक महीने में इसमें सिर्फ 2.29% की तेजी आई है।

Cryptocurrency Market Update Today :-  इथेरियम (Ethereum): यह बिटकॉइन के बाद दूसरी सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी है। 5 नवंबर को इसकी कीमत 204151 रुपये थी। 5 दिसंबर को यह करीब 60 फीसदी बढ़कर 326278 रुपये पर आ गई थी। लेकिन पिछले एक महीने में इसमें भी गिरावट आई है। गुरुवार शाम 5 बजे इसकी कीमत 287516 रुपये थी। ऐसे में इसमें पिछले एक महीने में 0.28% की गिरावट आई है।

Cryptocurrency Market Update Today :-  डॉगकॉइन (Dogecoin): ट्रंप की जीत के बाद यह क्रिप्टोकरेंसी काफी तेजी से भागी थी। 5 नवंबर को इसकी कीमत 13.61 रुपये थी। एक महीने बाद यह 39.26 रुपये पर पहुंच गई। इसमें एक महीने में निवेशकों को 188 फीसदी का रिटर्न दे दिया। लेकिन पिछले एक महीने में इसी में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। गुरुवार शाम 5 बजे इसकी कीमत 26.97 रुपये थी। पिछले एक महीने में यह करीब 21 फीसदी गिर गई है।

क्या होगा आगे?

Cryptocurrency Market Update Today :-  अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। इससे क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि जानकारों के मुताबिक इसमें आने वाले दिनों में तेजी दिखाई दे सकती है। ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालेंगे। इसके बाद वे कुछ ऐसी घोषणाएं कर सकते हें जो क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में हों। ऐसा होने पर क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में तेजी आ सकती है।