Automobile

महिंद्रा की इस एसयूवी ने गाड़ा झंडा, Scorpio भले नंबर 1, बिक्री में 86 पर्सेंट की बढ़ोतरी.

Share:
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Mahindra SUV Model Wise Sales Report in February 2025 :- बीते फरवरी महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हुंडई और टाटा को पछाड़ते हुए सेकेंड पोजिशन हासिल की और इसमें स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक के साथ ही थार, बोलेरो, एक्सयूवी700 और एक्सयूवी 3एक्सओ जैसी एसयूवी का बड़ा योगदान रहा। आइए, आपको बताते हैं कि पिछले महीने महिंद्रा की किन-किन एसयूवी की कैसी बिक्री हुई।

Mahindra SUV Model Wise Sales Report in February 2025 :- भारत में एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियों की बंपर डिमांड के बीच देसी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी अलग फैन बेस बना ली है और यह समय के साथ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीते महीने, यानी फरवरी 2025 के आंकड़ देखें तो कंपनी ने 50 हजार से ज्यादा एलयूवी बेचे और यह सालाना तौर पर 19 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ है।

Mahindra SUV Model Wise Sales Report in February 2025 :- बीते फरवरी में महिंद्रा की स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बिक्री हुई और स्कॉर्पियो पहले स्थान पर बरकरार रही। वहीं, थार सीरीज की थार और थार रॉक्स ने लंबी छलांग मारी और दूसरे नंबर पर पहुंच गई। थार सीरीज एसयूवी की बिक्री में सालाना तौर पर 59 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। इन सबके बीच महिंद्रा की सब-4 मीटक कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 3एक्सओ की बिक्री में सालाना तौर पर सबसे ज्यादा 86 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि महिंद्रा की एसयूवी का कितना क्रेज है। आइए, आपको बीते महीने की महिंद्रा एसयूवी मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट के बारे में बताते हैं।

महिंद्रा स्कॉर्पियो सीरीज

Mahindra SUV Model Wise Sales Report in February 2025 :- महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते फरवरी में स्कॉर्पियो सीरीज (स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक) की संयुक्त रूप से 13,618 यूनिट्स बेचीं, जो कि फरवरी 2024 की 15,051 यूनिट के मुकाबले 10 फीसदी की कमी दिखाती है।

महिंद्रा थार

Mahindra SUV Model Wise Sales Report in February 2025 :- महिंद्रा थार बीते महीने कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही और इसकी 9,248 यूनिट बिकी। थार 3 डोर और थार रॉक्स की बिक्री में सालाना रूप से 59 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। फरवरी 2024 में थार की 5,812 यूनिट बिकी थी।

महिंद्रा बोलेरो

Mahindra SUV Model Wise Sales Report in February 2025 :- महिंद्रा बोलेरो सीरीज एसयूवी की बीते फरवरी में 8,690 यूनिट बिकी और यह सालाना तौर पर 14 फीसदी की कमी के साथ है। फरवरी 2024 में बोलेरो की 10,113 यूनिट बिकी थी।

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

Mahindra SUV Model Wise Sales Report in February 2025 :- बीते फरवरी में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की बिक्री में सालाना रूप से सबसे ज्यादा 86 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली। फरवरी 2024 में एक्सयूवी 3एक्सओ की कुल 7,861 यूनिट बिकी, जो कि पिछले साल फरवरी के मुकाबले 86 पर्सेंट की बढ़ोतरी दिखाती है।

महिंद्रा एक्सयूवी700

Mahindra SUV Model Wise Sales Report in February 2025 :- महिंद्रा की पावरफुल एसयूवी एक्सयूवी700 की बीते फरवरी में 7,468 यूनिट बिकी है और यह संख्या फरवरी 2024 की 6,546 यूनिट के मुकाबले 14 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ है।

महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6

Mahindra SUV Model Wise Sales Report in February 2025 :- महिंद्रा की हालिया लॉन्च दो धांसू इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी 9ई और बीई 6 की बीते फरवरी में संयुक्त रूप से 3196 यूनिट बिकीं। इनमें XEV 9e की 2205 और BE 6 की 991 यूनिट रहीं।

महिंद्रा एक्सयूवी 400

Mahindra SUV Model Wise Sales Report in February 2025 :- महिंद्रा की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी 400 की बीते फरवरी में 322 यूनिट बिकी। पिछले साल फरवरी में इसे 610 ग्राहक मिले थे।

महिंद्रा मराजो

Mahindra SUV Model Wise Sales Report in February 2025 :- महिंद्रा एंड महिंद्रा की इकलौती एमपीवी मराजो अपनी आखिरी सांसें गिन रही है और बीते फरवरी में इसकी महज 17 यूनिट बिकी।