Mahindra XEV 9E and BE 6 Sale In India :- महिंद्रा की XEV 9e और BE 6 जैसी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ने भारतीय बाजार में धूम मचा दी है और बीते फरवरी 2025 में इनकी 3,196 यूनिट्स बिकीं। इनमें से XEV 9e की 2,205 और BE 6 की 991 यूनिट्स बिकीं। लॉन्च के पहले ही दिन 30 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिल गई थीं। प्रीमियम पैक थ्री वेरिएंट की डिमांड सबसे ज्यादा रही। टॉप-स्पेक वेरिएंट्स की डिलीवरी अगले महीने से शुरू होगी।
Mahindra XEV 9E and BE 6 Sale In India :- महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी 9ई और बीई 6 ने फरवरी 2025 में धूम मचा दी। बीते महीने इन दोनों ईवी की संयुक्त रूप से 3,196 यूनिट बिकीं, जिनमें XEV 9e की 2205 और BE 6 की 991 यूनिट थीं। जनवरी में कंपनी ने 1,837 यूनिट डिस्पैच की थी। ज्यादातर लोगों ने टॉप मॉडल चुने, जिससे पता चलता है कि लोग अच्छे फीचर्स वाली गाड़ियां चाहते हैं। महिंद्रा ने जब इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू की थी तो महज 24 घंटे में इन्हें 30 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल गई थीं। यह देसी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
Mahindra XEV 9E and BE 6 Sale In India :- आपको बता दें कि ग्राहकों का रुझान प्रीमियम फीचर्स वाली गाड़ियों की तरफ ज्यादा दिखा। लगभग 75 फीसदी बुकिंग टॉप मॉडल पैक थ्री के लिए हुईं। इससे साफ है कि लोग सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ी ही नहीं चाहते, बल्कि उसमें अच्छे फीचर्स भी चाहते हैं। पैक थ्री मॉडल में 79 kWh की बैटरी है। यह एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देती है। कुल बुकिंग का 73 पर्सेंट हिस्सा इसी मॉडल का रहा। यह गाड़ी की रेंज और फीचर्स का ही कमाल है। टॉप मॉडल की डिलीवरी अगले महीने के बीच में शुरू हो जाएगी।
XEV 9e वेरिएंट्स और कीमतें
Pack One (59 kWh बैटरी) – 21.90 लाख रुपये
Pack Two (59 kWh बैटरी) – 24.90 लाख रुपये
Pack Three Select (79 kWh बैटरी) – 27.90 लाख रुपये
Pack Three (टॉप मॉडल) – 30.50 लाख रुपये
BE 6 वेरिएंट्स और कीमतें
BE 6 Pack One (59 kWh)- 18.90 लाख रुपये
BE 6 Pack One Above (59 kWh)- 20.50 लाख रुपये
BE 6 Pack Two (59 kWh)- 21.90 लाख रुपये
BE 6 Pack Three Select (59 kWh)- 24.50 लाख रुपये
BE 6 Pack Three (Top Model 79 kWh)- 26.90 लाख रुपये
सही समय पर डिलीवरी जरूरी
Mahindra XEV 9E and BE 6 Sale In India :- यहां एक बात बताना जरूरी है कि महिंद्रा ने अपनी दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के जरिये ग्राहकों को खुश तो कर दिया है और अच्छी-खासी यूनिट बुकिंग भी ले ली है, लेकिन असल चुनौती इनको समय से डिलीवर कराने की है। आने वाले समय में हुंडई क्रेटा और अपकमिंग टाटा हैरियर ईवी से महिंद्रा को कड़ी चुनौती मिल सकती है और जिन ग्राहकों को सही समय पर एक्सईवी 9ई या बीई 6 की डिलीवरी नहीं मिलेगी, वो हुंडई और टाटा या जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की कारों की तरफ रुख कर सकते हैं।